संसदीय सचिव दीदी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जी के मार्गदर्शन में साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में श्रावन महोत्सव पटना

kamrun nisha

श्रावन महोत्सव पटना

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया पटना अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों की सम्मानीय मातृशक्ति महिला साथियों सर्वप्रथम सादर प्रणाम।

आप सभी को जानकर अत्यंत
प्रसन्नता होगी कि बैकुंठपुर विधानसभा की महिला विधायक एवम हम सभी की मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव दीदी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जी के मार्गदर्शन में साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में कल दिनांक 2 अगस्त दिन सोमवार जो सावन माह का द्वितीय सोमवार भी है के शुभ दिवस ग्राम पंचायत पटना के सरस्वती शिशु मंदिर के सामने स्थित शिव मंदिर में सावन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी माताओं,बहनों का सादर आमंत्रण है जिसे आप स्वीकार करें।

छतीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान सरकार साथ ही क्षेत्रीय विधायक दीदी श्रीमती अम्बिका सिंहदेव जी को सेवा का नेतृत्व अवसर जबसे प्राप्त हुआ है तभी से कोरोना संक्रमण के फैलाव की संभावनाओं के कारण किसी भी उत्साह आयोजन का हो पाना असंभव होता आ रहा है।
अभी संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है और सावन का पवित्र पर्व का भी अवसर है और इस अवसर पर कांग्रेस की महिला ब्लॉक इकाई क्षेत्र की मातृ शक्ति माताओं बहनों के साथ इस पर्व का उत्साह मनाने का विचार कर रही है अतः आप सभी दिनांक 2 अगस्त दिन सोमवार

स्थान::शिव मंदिर सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण आदर्श चौक पटना।
कार्यक्रम:-मेहंदी,झूला,सावन गीत सहित विभिन्न उत्साह आयोजन।
आयोजक:- श्रीमती आशा महेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published.