Thursday, October 22, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ली मीटिंग

kamrun nisha

➡️नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ली मीटिंग

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे के द्वारा जिले में चलाये जा रहे सायबर अपराध एवं सायबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर रथ के लिए दिनांक 27.12.2024 को समन्वय स्थापित करने हेतु पुलिस एवं बैंक मेनेजरों की एक मीटिंग आयोजित की गई।

इस मीटिंग में बैंक मैनेजरों को फर्जी एकाउंट खोले जाने, संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं बैंक में किसी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में पुलिस को तत्काल जानकारी देने को निर्देशित किया गया तथा सायबर फ्रॉड के संबंध में पुलिस के द्वारा चाही गई केवाईसी एवं अन्य जानकारी को तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। सायबर फ्राड होने पर तत्काल एकाउंट होल्ड करने तथा न्यायालय द्वारा आदेशित होने पर एकाउंट को अनहोल्ड करने, बैंक एवं एटीएम के सुरक्षा के संबंध में बताते हुए बैंक एवं एटीएम में सीसीटीव्ही कैमरा, अलार्म, बैंक गार्ड लगाने निर्देशित किया गया।

एसपी कोरिया ने मीटिंग में बताया कि साइबर फ़्रॉड के पोस्टर बैंको में एवं बैंक के बाहर लगाए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझ सके। इसके साथ ही कोरिया पुलिस द्वारा साइबर फ़्रॉड को लेकर चलाए जा रहे हैं “साइबर रथ” के साथ अपने प्रतिनिधि को भी उक्त रथ के साथ भेजनें के लिए भी निर्देशित किया है।

उक्त मीटिंग में SDOP श्री राजेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री श्याम लाल मधुकर, समस्त थाना प्रभारीगण, रक्षित निरीक्षक, साइबर सेल टीम, DSB प्रभारी एवं जिले के भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, एक्सीस बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक आफ बडौदा बैंक, इंडियन ओवसीज बैंक, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक के मेनेजर उपस्थित रहे।