मो रफी की 100 वीं जयंती मनाई गई भिलाई में

kamrun nisha.

मो रफी की 100 वीं जयंती मनाई गई भिलाई में
भिलाई रफी फाउंडेशन के बैनर तले नेहरू संस्कृतिक सदन सेक्टर 1 भिलाई में फिल्म जगत के मशहूर गायक मोहम्मद रफी की 100 वीं जयंती के अवसर पर एक सुरमई शाम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें अंचल के बेहतरीन कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गाए हुए गीतों को अपनी आवाज देकर शाम को यादगार बना दिया ।
इस दौरान मुख्य आयोजक डॉ ज़मीर फैजी के अलावा शेख जाकिर , सजीव सुधाकरन, अंजू त्रिपाठी, सुनील खरालकर, रियाज अहमद , रेखा मलिक, आरिफ हुसैन , मुन्ना खान और रानी नायडू जैसे कलाकारों ने स्व मो रफी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम के मंच का खूबसूरत संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक दीपक हटवार ने किया ।
कार्यक्रम के आखिर में स्व रफी को समर्पित करते हुए उनकी 100 वीं जयंती पर केक भी काटा गया ।
सरगम के मुख्य अतिथि के तौर पर वहां मौजूद दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने भी अपनी आवाज में रफी साहब को श्रद्धांजलि दी ।
दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बहुत ही धैर्य के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया है । आई जी गर्ग ने भी मंच पर गीत गाकर अपनी आवाज में श्रद्धांजलि अर्पित की।
देर रात तक चले कार्यक्रम में भिलाई और दुर्ग सहित आसपास के संगीत प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम करो सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.