स्थानीय चर्चा को हराकर सिलीगुड़ी सेमीफाइनल में।
kamrun nisha.

जिला कोरिया चर्चा,,,स्थानीय चर्चा को हराकर सिलीगुड़ी सेमीफाइनल में।
सेशन स्मारक स्वर्ण कप फुटबॉल टूर्नामेंट चर्चा छत्तीसगढ़ आज खेले गए तीसरा क्वार्टर फाइनल न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा और सीमा सशस्त्र बल सिलीगुड़ी के मध्य घमासान देखने को मिला मध्यांतर के पहले ही दोनों टीमों ने तवा तोड़ फुटबॉल का प्रदर्शन किया और पहले सफलता मिली सिलीगुड़ी के जर्सी नंबर 12 की शानदार मैदानी गोल करके अपने टीम को 1 गोल की बढ़त बना दी

इसी बीच पुनः मैच प्रारंभ होते हैं चर्चा के जर्सी नंबर 16 नितेश कुमार के शानदार गोल के बदौलत दोनों ही टीम में बराबरी पर आ गई। आज मैदान में महिलाओं की संख्या देखने को ही बनती थी किसी बीच सिलीगुड़ी जर्सी नंबर 9 ने निर्णायक गोल करके अपनी टीम को 2/1 से विजय दिला दी ।अपने स्थानीय फ्लेयरों का मैच देखने के लिए उत्साह वर्धन करने के लिए हजारों की संख्या दर्शन आए थे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

आज आज के मैच को सुचारू रूप से संपन्न कराने में टूर्नामेंट सचिव डॉक्टर ए के विराजी धर्मेंद्र सिंह, सज्जन खान, राजू मंडल, रियाज अहमद, प्रदीप दे, अब्दुल आदि सुनील वर्ला आदि सक्रिय थे।
कल इस मैदान में दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच खड़कपुर और MEG बेंगलुरु और दूसरा मैच सेंट्रल रेलवे नागपुर विरोध बैंक ऑफ़ बड़ौदा मुंबई के बीच होगा।

