कोरियाछत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री रमेन डेका 26 मार्च को कोरिया प्रवास पर प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक

kamrun nisha

राज्यपाल श्री रमेन डेका 26 मार्च को कोरिया प्रवास पर

प्रशासनिक अधिकारियों की लेंगे बैठक

कोरिया, मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 26 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया जिले पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल 25 मार्च की रात रायपुर से रेल मार्ग द्वारा बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे और 26 मार्च की सुबह पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वे सुबह 11 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा, राज्यपाल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी करेंगे। वे जिले में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करने के लिए विभिन्न स्थानों का दौरा भी करेंगे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *