नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा ठंड को देखते हुए खुद नपा की गाड़ी चलाकर जगह-जगह पर अलाव लकड़ी का वितरण किया गया

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर मुख्यालय नगरपालिका के अंतर्गत नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा ठंड को देखते हुए खुद नगरपालिका की गाड़ी चलाकर जगह-जगह पर अलाव लकड़ी का वितरण किया गया आपको बता दें कि पहले भी नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा स्वयं गाड़ी चलाकर खंभों की लाइट बनवाया गया था ड्राइवर ना होने के कारण।

आज फिर आशीष यादव ने इतिहास रच दिया जगह जगह पर अलाव स्वयं आशीष यादव ने जलवाया और लकड़ी का वितरण भी करवाया किया मुख्य जगह जिला अस्पताल बैकुंठपुर बस स्टैंड घड़ी चौक दुर्गा पंडाल भट्टीपाड़ा एवं अन्य जगहों पर लकड़ी वितरण किया गया नगरपालिका उपाध्यक्ष के साथ नगरपालिका बैकुंठपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.