कोरियाछत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज का कोरिया आगमन, राजीव भवन में संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

कमरून निशा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज का कोरिया आगमन, राजीव भवन में संगठनात्मक बैठक लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

भारत की आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव, वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान और 26 नवंबर के संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

बैकुंठपुर, कोरिया। 19 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी का आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने भी इंदिरा गांधी जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया की संगठनात्मक एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव की तैयारियों तथा संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने कांग्रेसजनों में जोश भरते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर जुटने का आह्वान किया।
बैठक में देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा मताधिकार की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। प्रदेश अध्यक्ष ने जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगामी समय में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने तथा बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी डॉ प्रीतम राम पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, गुलाब कमरो, डॉ विनय जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नजीर अजहर, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ मुख्तार अहमद बंश गोपाल, हेमसागर यादव, प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह अजीत लकड़ा अजय, सिंह, कृष कुमार राजवाड़े रामकृष साहू, सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल, बूथ, पंचायत के कार्यकर्ता विभिन्न प्रकोष्ठों अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।