ग्रामवासियों से मिली शिकायत, लापरवाह शिक्षक निलंबित ,जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के.
kamrun nisha
ग्रामवासियों से मिली शिकायत, लापरवाह शिक्षक निलंबित
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के
ग्राम जरहाखुंटा विकासखण्ड खड़गवां के ग्रामवासी द्वारा मिली शिकायत पर शासकीय प्राथमिक शाला जरहाखुंटा का तत्काल निरीक्षण करने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुल प्राचार्य संकुल स्त्रोत केन्द्र कोड़ा सकुल को निर्देशित किया गया। निरीक्षणकर्ता द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर शिकायत की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। श्री जगरनाथ सिंह सहा.शि.एल.बी. शासकीय प्राथमिक शाला जरहाखुंटा शराब के नशे में पाये गये, इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 व 9 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अनुसार तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खडगवां, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) नियत किया जाता है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
