हमर तिरंगा अभियान रू ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला’ क्षेत्रीय विधायक अंबिका सिंह देव

kamrun nisha

हमर तिरंगा अभियान रू ऊंचे लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ जिला’
’जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन से लेकर आमजन की सहभागिता का दिखा खूबसूरत नजारा’

’जिले में पहली बार झुमका बोट क्लब में पानी पर लहराएगा तिरंगा, 14 अगस्त को झुमका बोट क्लब में विशेष आयोजन’

कोरिया 13 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर जिले में पूरे जोश, खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और नई ऊर्जा का संचार के उद्देश्य के साथ आज जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में

अधिकारी कर्मचारी स्कूल के बच्चे सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं क्षेत्र की जनता तिरंगा यात्रा में शामिल

शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मिनी स्टेडियम से घड़ी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संसदीय सचिव तथा बैकुण्ठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्कूली बच्चों और जिलेवासियों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।

तिरंगा झंडा लिए हुए हाथों में घड़ी चौक बैकुंठपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील


तिरंगा यात्रा में ऊंचे लहराते तिरंगे और जिला प्रशासन से लेकर आमजन की सहभागिता का खूबसूरत नजारा दिखा।

गगनभेदी नारों से देशभक्ति के रंग में पूरा जिला सराबोर रहा। रामानुज मिनी स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा घड़ी चौक से होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में ही आकर समापन हुआ।

घड़ी चौक बैकुंठपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने बांटे झंडा एवं भाइयों को बांधी राखी खुशी का माहौल

’लोगों को भेंट किया गया तिरंगा, स्कूली बच्चों ने भारत माता तथा शहीद भगत सिंह के अवतार में लोगों को तिरंगा लगाने प्रेरित किया’
तिरंगा यात्रा के दौरान संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं एसपी में घड़ी चौक में लोगों को तिरंगा देकर अपने घरों, कार्यालयों, कार्यस्थलों तथा दुकानों में झण्डा फहराने की अपील की। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, विद्यायलीन छात्र-छात्राएं सहित आमजनों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा भारत देश की शान तिरंगा झंडा शांति का परिचय

तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा रख देशभक्ति के नारे लगाए और शान से तिरंगा लहराकर आयोजन में शामिल हुए।

’जिले में पहली बार झुमका बोट क्लब में पानी पर लहराएगा तिरंगा’
अभियान के तहत झुमका बोट क्लब तथा

सलूट करते हुए पुलिस जवान कलेक्टर कोरिया को

झुमका आइलैंड में सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में पहली बार झुमका बोट क्लब में बोट के माध्यम से पानी पर तिरंगा लहराएगा। इसके साथ ही कटगोड़ी स्थित वॉच टावर में जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा लगभग 30 मीटर ऊंचाई पर फहराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.