मुख्यमंत्री निवास घेराव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े समेत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के अगुवाई में कोरिया जिला से पांच सौ युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता हुए शामिल,दिखा युवाओं का अद्भुत महासंगम।

कमरुन निशा स्टेट हेड

पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े पूर्व मंत्री कृष्ण बिहारी जयसवाल पूर्व मंत्री चंपा देवी पावले समेत भारी संख्या में महासंग्राम का आगाज श शुरू

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,,,राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव में पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े समेत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के अगुवाई में कोरिया जिला से पांच सौ युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता हुए शामिल,दिखा युवाओं का अद्भुत महासंगम

पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े पूर्व मंत्री कृष्ण बिहारी जयसवाल पूर्व मंत्री चंपा देवी पावले समेत भारी संख्या में महासंग्राम का आगाज शुरू, रातों की नींद उड़ा देंगे दिन का चैन उड़ा देंगे शुरू हो चुकी है तेरे बर्बादी का कारवां , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-कोरिया के जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था किंतु आज साढ़े तीन साल पूर्ण होने के बावजूद भूपेश बघेल की भ्रष्टाचारी और युवा विरोधी सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसी भी बेरोजगार युवा को ना तो रोजगार दिया और न ही बेरोजगारी भत्ता। इसी विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के उपस्थिति में 24 अगस्त को राजधानी रायपुर में युवा मोर्चा के द्वारा विशाल मुख्यमंत्री निवास घेराव आंदोलन किया गया,उक्त आंदोलन में कोरिया जिला के समस्त मंडलों से पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में हिस्सा लिये, इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भुपेश बघेल मुर्दाबाद,

बेरोजगारी भत्ता देना होगा,युवा मोर्चा हल्ला बोल के नारों के साथ नगर निगम के सामने से पैदल चलकर मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले सभी बेरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेसी सरकार के नाक में दम कर दिया। इस आंदोलन में भाजयुमो के कार्यकर्त्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती चम्पादेवी पावले,जिला महामंत्रीद्वय जमुना पांडेय व डंबरू बेहरा,जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज गुप्ता,संजय सिंह,दृगपाल सिंह,रूबी पासी,हर्षल गुप्ता सहित भाजपा व भाजयुमो कोरिया के नेतागण सम्मिलित हुए।
युवा मोर्चा के इस उत्साह को देखकर ऐसा लगता है कि आगामी 2023 के चुनाव में कोरिया जिले के तीनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.