अध्यक्ष रेणुका सिंह ने हितग्राही मूलक पशु शेड निर्माण कार्यो मे कमीशन खोरी के अभाव में स्वीकृत कार्यों को चालू करने के संबध मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

kamrun nisha

जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने हितग्राही मूलक पशु शेड निर्माण कार्यो मे कमीशन खोरी के अभाव में स्वीकृत कार्यों को चालू करने के संबध मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कोरिया। जिला पंचायत अंतर्गत हितग्राही मूलक पशु शेड निर्माण कार्य कमीशन खोरी के अभाव मे बंद पड़ा है। निर्माण की स्वीकृति प्राप्ति के बाद भी अधिकारी कर्मचारीयों की बंदर बाठं एवं कमीशन की जुगत मे लगे रहने के कारण ग्रामीणों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने अपने ज्ञापन के माध्यम से जनसमस्याओं को ध्यान मे रखते हुए कलेक्टर को स्थिति से अवगत कराया एवं अपने पंचायत सदस्यों के निर्वाचित होने से लेकर अब तक हितग्राही मूलक से लेकर अन्य निर्माण कार्यों की मांग की जाती है परंतु परिणाम ये है कि आज की स्थिति में निर्माण कार्य एवं अन्य जनमानस के कार्य नहीं के बराबर है। हितग्राही मूलक कार्य या अन्य निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के उपरांत जिला पंचायत में मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों मे कमीशन खोरी के कारण कार्यो को चालू नहीं कराया जा रहा है। जबकी पशु शेड कीमत लगभग 1 लाख से 75 हजार तक रहता है जिसको स्वीकृति प्रदान करने के लिए कमीशन एवं निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए कमीशन की मांग की जाती है। इस कमीशन खोरी के चलते भ्रष्टाचार तो फैल ही रहा है साथ ही साथ ग्रामीणों की समस्याओं मे दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने एवं जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.