पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) दिनांक: 02 मई, 2024 अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्री अमित लकड़ा की नियुक्ति
kamrun nisha
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 02 मई, 2024
अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्री अमित लकड़ा की नियुक्ति
दिनांक 04 दिसंबर 2023 को जिला कोरिया में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 295 श्री अनिल लकड़ा का बीमारी के दौरान दुःखद निधन हो गया था।
स्वर्गीय आरक्षक श्री अनिल लकड़ा के निधन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरुणा लकड़ा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत अपने ज्येष्ठ पुत्र श्री अमित लकड़ा को सेवा में लिए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा इस प्रकरण में संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, समस्त प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराया गया। फलस्वरूप दिनांक 02 मई 2024 को श्री अमित लकड़ा को आरक्षक (जी.डी.) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
यह नियुक्ति न केवल शोकसंतप्त परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान करेगी, अपितु दिवंगत अधिकारी के सेवा-समर्पण के प्रति विभाग की कृतज्ञता का प्रतीक भी है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नव नियुक्त आरक्षक को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दीं।

