एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकतंत्र होगा सुदृढ़ – सांवला राम डहरे.

kamrun nisha

एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकतंत्र होगा सुदृढ़ – सांवला राम डहरे

बैकुण्ठपुर – एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला होटल गंगाश्री में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सांवला राम डहरे, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज गुत्पा, संयोजक विनोद साहू, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, चेम्बर ऑफ कार्मश के अध्यक्ष अजय गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, नसीम असदक, प्रदीप तिवारी, मनोज गुप्ता, हिमांशु अवस्थी, डॉ.गौरव बड़ेरिया, अमित श्रीवास्तव, संदीप सोनी, बाबा पाण्डेय, गिरीश राजपूत, आनंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पूर्व विधायक सांवला राम डहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में एक साथ चुनाव होने से समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि बार-बार लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के कारण रुके विकास कार्यों को गति देगी।” उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से आम जनता को बार-बार मतदान केंद्रों पर जाने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने से शासन-प्रशासन की दक्षता बढ़ेगी, और मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा होगी। उन्हांेने कहा कि, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से देश ‘विकसित भारत’ की अग्रसर होगा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, एक राष्ट्र एक चुनाव से देश के विकास और संसाधन बचत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, यह आयोजन जिले एवं क्षेत्र के विभिन्न स्तर पर पर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रकाशा डाला। कार्यक्रम के मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर राजेश सिंह, बसंत राय, नवरतन पाण्डेय, अशोक जायसवाल, कपिल जायसवाल, ईश्वर राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े, रामलखन यादव, मैनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, सुभाष साहू, शारदा गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, हितेश सिंह, मनोज सोनवानी, रोशन राजवाड़े, ममता कुशवाहा, चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव, ममता गोयन, धीरेन्द्र साहू, रामप्रताप मरावी, राकेश गुप्ता, सुनिल सिंह, ज्योति देवांगन, जगदीश साहू, रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, रिता यादव, कुबेर साहू, भरत यादव सहित चेम्बर ऑफ कॉर्मश के सदस्यगण, छात्र-छात्राएं, आम नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.