थाना चर्चा, जिला कोरिया (छ.ग.)नशीली दवाओं के विरुद्ध थाना चर्चा की सख्त कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक इंजेक्शन बरामद
kamrun nisha
प्रेस विज्ञप्ति
थाना चर्चा, जिला कोरिया (छ.ग.)
नशीली दवाओं के विरुद्ध थाना चर्चा की सख्त कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक इंजेक्शन बरामद
दिनांक 19.05.2025 को थाना चर्चा पुलिस को एक महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि राहुल कुमार पिता पूरण दास निवासी अंबेडकर नगर, चर्चा द्वारा जमुनीपारा तिराहा स्थित खरवट क्षेत्र में नशीली दवाएं अपने कब्जे में रखकर बिक्री की फिराक में है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं दबिश दी गई। मौके पर पहुंचने पर आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 20 नग Vipronorphine इंजेक्शन तथा 20 नग कीमत की Avil इंजेक्शन बरामद की गई।
मौके से उसका एक सहयोगी रमेश उर्फ नांदाऊ निवासी रूपनगर पुलिस को देखकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार के विरुद्ध थाना चर्चा में अपराध क्रमांक 225/2025 धारा 22(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय विशेष न्यायाधीश (NDPS एक्ट), बैकुंठपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को 15 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक श्री प्रमोद पांडे, प्रधान आरक्षक श्री सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक श्री राजेश रगड़ा, आरक्षक श्री हेमंत राजवाड़े तथा सैनिक श्री सतीश सिंह का विशेष योगदान रहा।
थाना चर्चा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे नशीली दवाओं के संबंध में किसी भी गतिविधि की जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को दें, जिससे समाज को इस जहर से मुक्त किया जा सके।

