इस्तगाशा क.- 05/2025 धारा 35 (1-4) बीएनएसएस / 303 (2) बी.एन.एस.गिरफ्तार आरोपी का नाम –
Kamrun nisha
इस्तगाशा क.- 05/2025
धारा 35 (1-4) बीएनएसएस / 303 (2) बी.एन.एस.
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
- विनोद कुमार चौधरी पिता श्री मनबोध चौधरी जाति सुर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी बेलिया थाना सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.)
- नान्हू लाल पिता जगत पाल जाति उरावं उम्र 19 साल निवासी तेलीमुड़ा थाना सोनहत जिला कोरिया (छ०ग०)
कोरिया पुलिस के द्वारा अवैद्य कोयला चोरों के ऊपर लगातार कार्यवाही :-
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया श्री रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के दिशा निर्देश पर जिला में अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पटना के मार्गदर्शन पर 50 बोरी अवैध कोयला एवं पीकअप वाहन की जप्ती किया गया। घटना दिनांक 20.05.2025 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मुरमा के रास्ते में एक सफेद रंग का पिकअप में कोयला भरकर कुसमुशी सूरजपुर की ओर से सोनहत की ओर जा रहा है सूचना तस्दीक पर सउनि त्रिपाठी के हमराह आरक्षक संदीप साय के साथ ग्राम मुरमा चौक में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार पीकअप वाहन क० सी.जी. 16 सी.एस. 0959 को चेक करने पर कोयला लोड़ के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज नही होना बताने पर 50 अवैध कोयला मय पिकअप वाहन की जप्ती कार्यवाही गवाहों के समक्ष किया जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

