समाधान शिविर का तीसरा व अंतिम चरण। ग्राम जमगहना में 31 मई को होगा समाधान शिविर का आयोजन

kamrun nisha

समाधान शिविर का तीसरा व अंतिम चरण

ग्राम जमगहना में 31 मई को होगा समाधान शिविर का आयोजन

कोरिया मई 2025/ बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम जमगहना में सुबह 10 बजे से तीसरा व अंतिम समाधान शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में ग्राम आनी, उरूमदुगा, भांडी, खांडा, जमगहना, महोरा, मुरमा, पूटा, अंगा, कटकोना, डकईपारा, चम्पाझर, जनकपुर, रामपुर-ज के ग्रामीण उपस्थित होंगे।

शिविर में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के बारे में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों, हितग्राहियों को आवेदन के सम्बंध में किए गए कार्यवाही के बारे में अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभागीय योजनाओं से सम्बंधित स्टॉल में लगाई जाएगी और शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.