कोरियाछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय समर कैंप का समापन समारोह सम्पन्न’ बच्चों के रचनात्मक और बौद्धिक विकासं के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है

kamrun nisha

’जिला स्तरीय समर कैंप का समापन समारोह सम्पन्न’

बच्चों के रचनात्मक और बौद्धिक विकासं के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है

’कोरिया, जून 2025/’ खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरिया द्वारा आयोजित दस दिवसीय जिला स्तरीय समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बैकुंठपुर में संपन्न हुआ। यह समर कैंप 26 मई से 04 जून 2025 तक आयोजित किया गया था।

इस आयोजन का संचालन कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। समापन कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री ब्रजराज गिरी, तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत लाल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कुल 120 छात्र-छात्राओं ने इस शिविर में भाग लिया। बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें तीन प्रमुख विधाएं शामिल थीं। भाषा कौशल विकास कक्षा में 35 छात्र-छात्राएं, शास्त्रीय नृत्य (कथक) में 25 छात्राएं, शतरंज प्रशिक्षण में 40 छात्र, विज्ञान प्रयोग आधारित श्करके सीखेंश् गतिविधि में 20 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

शिविर के अंतिम दिन सभी विधाओं में प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिससे विद्यार्थियों द्वारा सीखी गई बातों का मूल्यांकन किया गया। समापन समारोह में भाषा विकास के श्री केदारनाथ, श्रीमती प्रीति खाखा, विज्ञान गतिविधि से श्रीमती अपर्णा मिश्रा, श्रीमती पूनम पांडे, नृत्य से श्रीमती लक्ष्मी बघेल, शतरंज से श्री मो. समीम, श्री अंजुम, शैक्षिक समन्वयक से श्री संजय यादव एवं श्री संतोष मिश्रा सहित सहयोगी शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर समर कैंप में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि ‘इस तरह के समर कैंप बच्चों में नई सोच, रचनात्मकता और कौशल विकास को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, बौद्धिक और वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने का मंच मिलता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।‘ उन्होंने शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को भी सफल समापन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *