श्रीमती सावन सुंदरी बनी कविता विश्वास और मिस सावन सुंदरी बनी मुस्कान आयोजक शादीका झुमुर डे संगठन कोरिया की ब्यूटीशियन शानदार

kamrun nisha

सावन सुदरी आयोजक झुमुर डे शादीका बेगम गंगा श्री बैकुंठपुर में

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,श्रीमती सावन सुंदरी बनी कविता विश्वास और मिस सावन सुंदरी बनी मुस्कान

27 जुलाई सावन के अवसर पर झुमुर डे ,शादीका बेगम एवं ब्यूटी वेलफेयर संगठन कोरिया की ब्यूटीशियनो के द्वारा बैकुंठपुर गंगा श्री होटल में सावन मेला का आयोजन किया गया जिसमें करीब 200 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया आयोजन में महिलाओं के लिए कई तरह के गेम डांस और गाने का आयोजन हुआ सभी महिलाओं ने इस पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और अंत में रैंप वॉक करके महिलाओं का मिस एवं मिसेज सुंदरियों का चयन किया गया जिसमें मिस सावन सुंदरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी मुस्कान ताम्रकार फर्स्ट रनर अप रही कुमारी प्राची शर्मा सेकंड रनर अप रही कुमारी हिना। इसके पश्चात सावन सुंदरी का चयन हुआ जिसमें प्रथम स्थान श्रीमती कविता मंडल विश्वास ,प्रथम रनर अप रही श्रीमती किरण एवं द्वितीय रनर अप रही श्रीमती पूजा कुशवाहा। इस सावन उत्सव में पहली बार छोटी बच्चियों का भी रैप वाक कराया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया कुमारी रिद्धिमा दे ,द्वितीय स्थान पर रही कुमारी आलवीया और तीसरे स्थान पर रही कुमारी आकांक्षा रही।


इस अवसर पर मुख्य अतिथियो एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें श्रीमती श्रीमती नविता शिवहरे नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती गायत्री सिंह श्रीमती लालमुनी यादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुर चर्चा श्रीमती गीता शुक्ला श्रीमती शकुंतला मिश्रा श्रीमती दीपा विश्वकर्मा श्रीमती सविता सिंह श्रीमती रेनू सिंह श्रीमती संगीता गुप्ता श्रीमती नीलम सिंह श्रीमती शिल्पा शर्मा रही। इस आयोजन में एक छोटी सी बच्ची कुमारी अरिजा खान ने शानदार नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने क्राउन पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती झुमुर दे श्रीमती शादीका बेगम श्रीमती राजेश्वरी उपाध्याय श्रीमती रेहाना शेख श्रीमती संध्या गुप्ता श्रीमती सलमा एवं कायनात और सभी बैकुंठपुर, चर्चा ,चिरमिरी, पटना, सूरजपुर, बिश्रामपुर की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने आने वाले साल में आयोजन समिति को इस कार्यक्रम को और आयोजन क्रमबद्ध रूप देन देने के लिए हरसंभव सहायता की घोषणा की। और उन्होंने जिले की सभी महिलाओं को इस तरह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

मंच का संचालन श्रीमती विवेक सिद्दीकी ने की ब्यूटीशियन झुमुर दे शादीका बेगम के द्वारा बताया गया कि निरंतर 6 साल पूरा हो गया और हम दोनों की यही कोशिश रहेगी की हम एक मंच पर छोटे बड़ों को लेकर आएंगे और इस तरह प्रतियोगिता करवाए और विजेताओ को सम्मानित करें मुख्य अतिथियों के साथ एक मंच में हम सभी के तरफ से विजेताओं को ढेर सारी ब्यूटीशियन परिवार के द्वारा शुभकामनाएं । आपकी ब्यूटीशियन झुमुर दे शादीका बेगम एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में।

Leave a Reply

Your email address will not be published.