Uncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को आकांक्षी ब्लॉक सहित जिला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

kamrun nisha

राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को आकांक्षी ब्लॉक सहित जिला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

कोरिया, अक्टूबर 2025/
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 7 अक्टूबर को आकांक्षी ब्लॉक सहित जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 6 अक्टूबर, सोमवार की सांय 7.20 बजे बैकुंठपुर स्थित विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने स्वागत किया।

अगले दिन मंगलवार, 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आकांक्षी ब्लॉक बैकुंठपुर से संबंधित योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात वे जिले के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *