भिलाई बीएसपी के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में कोरोना वायरस के लिए तैयारी कर ली गई है।

कोरोना वायरस को लेकर सीटू ने बीएसपी सेक्टर-9 हॉस्पिटल प्रमुख को पत्र लिखा था। वहीं प्रबंधन ने दूसरी ओर ठोस पहल किया है। सीटू की अध्यक्ष सविता मालवीय ने बीएसपी के निदेशक प्रभारी चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर इस्सर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अभी तक सामने आए उपायों को विभिन्न माध्यमों से हॉस्पिटल से सार्वजनिक किया जाए।
चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस संक्रमण अब दुनिया के दूसरे देशों के साथ साथ भारत तक पहुंच चुका है। इस वायरस से संबंधित सार्वजनिक हुए तथ्यों के अनुसार इस वायरस के इलाज से संबंधित कोई खास खोज नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए किए जाने वाले उपाय ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।
