राजनीति

पूर्व सांसद जयप्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानतीय वारंट

रामपुरI आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुनवाई के दौरान गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
लोकसभा के चुनाव में जयाप्रदा रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ स्वार कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 की कोर्ट में चल रही है।

सुनवाई के दौरान हाजिर न होने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद के खिलाफ गैरजमानीय वारंट जारी कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इसके अलावा लोकसभा के चुनाव के दौरान ही जयाप्रदा के खिलाफ केमरी में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था।

इस मामले में भी कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया है। जयाप्रदा के अधिवक्ता मुस्तफा हुसैन ने बताया कि स्वार वाले मामले की जानकारी नहीं थी, क्योंकि पुलिस ने अग्रिम विवेचना में इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना था। कोर्ट का जो भी आदेश है उसका पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *