मनमानी की हद हो गई है पार, अब नही होगा बरदास्त, नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नगरपालिका का घेराव, सौपा ज्ञापन

बैकुंठपुर जिला कोरिया से (खबर आईना न्यूज़) नगर पालिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में गुरूवार को गौ सेवक एवं बैकुंठपुर के लोगों के द्वारा बैकुंठपुर नगरपालिका का घेराव एव आंदोलन किया गया। आमसभा के दौरान इस दौरान अनुराग दुबे ने कहा कि नगर पालिका मे बैठे जिम्मेदार के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसमें कि तालाब गहरीकरण स्ट्रीट लाइट घोटाला चिल्ड्रन पार्क पुताई घोटाला 80 डिसमिल में बनने वाले गौठान को 5 डिसमिल तक में सीमित करना पाइपलाइन 21 वार्डों के लिए जो पैसा आया था उसे मात्र 15 वार्ड तक ही सीमित करना मानस भवन पेंटिंग चिल्ड्रन पार्क पेंटिंग में भारी भ्रष्टाचार सही सलामत बने हुए गांधी उद्यान को फिर से तोड़कर के 11 लाख रुपए की राशि से फिर से उसका निर्माण करवाना नई 8 टैंकर खरीदने के बाद भी लाखों रुपए का पेमेंट टैंकर रिपेयरिंग के नाम पर निकालना नई 3 ट्रैक्टर खरीदने के बाद भी किराए की ट्रैक्टर का फर्जी बिल निकलवाना ऐसे बहुत सारे मुद्दे को लेकर के

बैकुंठपुर नगरपालिका का घेराव किया गया और बैकुंठपुर नायब तहसीलदार, बैकुंठपुर के मुख्य नगर पालिका को ज्ञापन सौपा। इस दौरान रामधनी गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भानु पाल,, सुरेंद्र चक्रधारी, देवेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता, विपिन जायसवाल, सुरेंद्र चक्रधारी, अरविंद सिंह, रमन गुप्ता, रवि सिंह, चर्चा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, रोशन ओझा, अरशद खान, पार्षद राजेश नायक, पार्षद गुलाब गुप्ता, पार्षद भरत गुप्ता, पार्षद राजेश राजवाड़े, सुरेश राजवाड़े, संदीप साहू, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
