कोरियाछत्तीसगढ़

जिले में हवाई पट्टी बनाने राजधानी की टीम ने किया कलेक्टर के साथ संयुक्त अवलोकन


कमरुन निशा
कोरिया 05 मार्च 2020/ नागर विमानन विभाग के सचिव श्री टामन सिंह सोनवानी एवं उसकी टीम आज यहां कोरिया पहुंचकर जिले के कलेक्टर श्री डोमन सिंह के साथ जिले में हवाई पट्टी बनाने की संभावित स्थलों का हवाई सर्वे किया। टीम द्वारा ग्राम सलका के मैको, परचा बस्ती तथा सरभोका, कुड़ेली स्थलों का हवाई सर्वे किया गया। पी.डब्लू.डी. के एस.डी.ओ. श्री एस.के.मिश्रा के द्वारा उक्त स्थानों का निरीक्षण कराया गया। हरेलू हवाई यातायात सेवा से जुड़ जाने से जिले एवं क्षेत्र का विकास होगा। इसके पूर्व जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित पुलिस लाईन के सभाकक्ष में सचिव श्री सोनवानी ने कलेक्टर, एस.पी., एस.डी.एम., पी.डब्लू.डी., विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में सचिव श्री सोनवानी ने निर्धारित मापदण्डों के अनुसार तैयारी करने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में कोरिया जिले में हवाई पट्टी निर्माण के लिए 1 करोड़ रू. की राशि का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर एसपी श्री चन्द्रमोहन सिंह, नागर विमानन विभाग के उप संचालक श्री पंकज जायसवाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *