कृष्ण कुमार ध्रुव ने भूपेश बजट में सम्पूर्ण संविलियन की सौगात का किया स्वागत


कमरुन निशा
प्रेमनगर शिक्षा जगत को उच्चस्तर पर ले जाने शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है जिनको अगर सम्मान न दिया जाए तो सभ्य समाज की कल्पना करना असंभव है। छ0 ग0 के शिक्षा में जो अव्यवस्था हुई थी उसे सत्ता में मुखिया बनते ही दूर करते हुए खुशी दी है जिसके लिए सभी शिक्षाकर्मीयों ने मुख्यमंत्री जी का आभार माना है। छत्तीसगढ़ के बजट में भूपेश जी के द्वारा 01 जुलाई 2020 से सभी शेष 16000 शिक्षक पंचायत को शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा से पंचायत प्रथा समाप्त कर दिया है। प्रदेश के 16000 शिक्षाकर्मियों के चेहरे पर खुशी है। इसके लिए शा0 उ0 मा0 विद्यालय कोटेया विकास खण्ड प्रेमनगर के व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने भूपेश सरकार का आभार व्यक्त किया है साथ ही दिवंगत शिक्षकों के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति, हमारे शिक्षक साथी जो लंबे समय से एक ही पद में कार्यरत हैं उनको क्रमोन्नत वेतनमान और पुरानी पेंशन को दूर कर दिया गया है जिससे कर्मचारियों को बहुत नुकसान हो रहा है जिसको दूर कर पुरानी पेंशन लागू करने पर भी बहुत जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आग्रह किया गया। भूपेश सरकार ने शिक्षाकर्मियों के लिए घोषणा पत्र में जो कहा था उसे पूरा करते नजर आ रहा है। सत्ताधारी होने के नाते भूपेश ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। पूरे राज्य की आम जनताओं में खुशी की लहर है। सभी वर्गों ने भूपेश बजट का स्वागत किया है और आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करते रहे यही अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.