अमृत धारा महोत्सव के पूरे कार्यक्रम में उपस्थिति रही जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह मोरपच्ची।महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देने के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी उपस्थित महिलाओं को दी शुभकामना.

kamrun nisha

अमृत धारा महोत्सव के पूरे कार्यक्रम में उपस्थिति रही जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह मोरपच्ची।

महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देने के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी उपस्थित महिलाओं को दी शुभकामना.

एमसीबी: जिला एमसीबी के अंतर्गत आने वाले अमृत धारा जलप्रपात महोत्सव 2024 के जिला प्रशासन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह पूरे समय कार्यक्रम में रही मौजूद इस कार्यक्रम को लेकर रेणुका सिंह ने जहां एक तरफ शिवरात्रि के पावन पर्व की सभी को बधाई दी वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की भी बधाई देते हुए जिले भर और प्रदेश भर की महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की वही आपको बता दें कि अमृत धारा महोत्सव से क्षेत्रीय विधायक और मंत्री नदारत देखने को मिले दूसरी ओर जिले के पत्रकार भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखें लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह पूरे समय कार्यक्रम की बागडोर को संभाले रखा अमृतधारा महोत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अन्य कई कलाकारों के द्वारा नृत्य एवं गायन कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कलाकारों को सम्मानित भी किया और समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन भी करती रही वही इस कार्यक्रम में जिले के अन्य कई नेता और जनप्रतिनिधि नदारत दिखाई दिए लेकिन इसके बीच भी जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सभी का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समय-समय पर कलाकारों को भी उत्साहित करते रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.