Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कोरोना वायरस के संबंध में एडवाइजरी जारी, जिले में आगामी समस्त जन कार्यक्रम रहेंगे स्थगित

कोरिया 07 मार्च 2020/ देश एवं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नोवेल कोरोना के प्रकरण सामने आए हैं। विषय की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त वायरस से बचाव एवं संक्रमण से रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शासन के निर्देशानुसार जिले में 7 मार्च को आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनहत विकासखण्ड में आयोजित कार्यक्रम, 09 मार्च को आयोजित दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्य क्रम तथा जिला व विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र के परिपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समस्त विभागों के सचिवों एवं समस्त जिलों के कलेक्टरों को उक्ताशय हेतु आदेश जारी किए गए हैं।