महासमुंद में 13 लाख की शराब पकड़ाई
कमरुन निशा

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से होली में खपाने के लिए यह शराब लाई गई थी. जब्त शराब की कीमत 13 लाख 80 हजार रूपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों का नाम बजरंग सिंह, नरेश कुमार, समीर ध्रुव, प्रदीप बाघ, अखिलेश मिश्रा, रामतिलक अग्रवाल, और सनत पटेल है. सभी आरोपी रायपुर मंदिर हसौद और महासमुंद के रहने वाले हैं. सभी पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैI
मामले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस को एक पिकअप वाहन से शराब तेंदूकोना के रास्ते सुखीडबरी ले जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने नाकेबंदी कर जब पिकअप को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की. पिकअप में रायपुर के बजरंग मिश्रा, नरेश कुमार, प्रदीप बाघ और मंदिर हसौद के समीर ध्रुव सवार थे. सभी ने पूछताछ में बताया कि तेंदूकोने के सुखीडबरी गांव निवासी रामतिलक अग्रवाल के घर डिलीवरी देने जा रहे थे. इसके आधार पर पुलिस ने वहां भी छापेमारी कि जहां से 4 पेटी शराब बरामद किया गया लेकिन आरोपी फरार हो गया था.
वही जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने मंदिर हसौद से लगे दरबा गांव में सरंपच सनत पटेल के फार्म हाउस में भी 340 पेटी शराब होने की बात कबूली. इस सूचना के बाद बागबाहरा पुलिस ने मंदिर हसौद पुलिस के साथ मिलकर जब मौके पर दबिश दी तो वहां से 340 पेटी शराब बरामद की गई. इस प्रकार पुलिस ने कुल 384 पेटी शराब जब्ती की है. पुलिस के मुताबिक शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी, जिसे होली के समय बागबाहरा इलाके में खपाने की तैयारी की जा रही थी. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दो आरोपी फरार बताये जा रहे है. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
