Tuesday, September 22, 2026
छत्तीसगढ़जगदलपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेसियों का सम्मान


जिला जगदलपुर से बसकी ठाकुर की रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेसियों का शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व विधायक रेखचंद जैन ने गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सर्वप्रथम प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कांग्रेस पार्टी में उनके संघर्षों को सलाम किया विधायक रेखचंद जैन ने महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके साथ हमेशा खड़े हैं और उनके हर सुख-दुख में बराबरी के भागीदार है। इस दौरान महापौर सफीरा साहू अध्यक्ष कविता साहू रुकमणी अर्पणा बाजपेई कनकदई, श्रीमती मिराज, माही श्रीवास्तव,सुनिता सिंह, ललीता राव,कल्पना मेश्राम,लता निषाद,लक्ष्मी कश्यप,नैना धाकड़, यशवर्धन राव,हेमु उपाध्याय, राजकुमार सेठिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *