नागपुर जेल मे दोषी ने की साथी कैदी को मारने की कोशिश


कमरुन निशा
नागपुरI महाराष्ट्र के नागपुर सेंट्रल जेल में 2 कैदियों ने एक झगड़े के दौरान एक अन्य कैदी की हत्या करने की कोशिश की। हमलावरों में 2006 में मुंबई के सिलसिलेवार ट्रेन विस्फोट मामलों का एक दोषी भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना 25 फरवरी की सुबह हुई थी और नावेद हुसैन खान तथा असलम भट के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। नावेद खान को ट्रेन विस्फोट मामले में 2015 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। वहीं, भट को हत्या के एक मामले में मृत्युदंड सुनाया गया था। मुंबई ट्रेन विस्फोटों में 188 लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों ने एक अन्य कैदी मोहम्मद आजम की गला घोंटकर हत्या की कोशिश की और उसे बचाने की कोशिश करने वाले कांस्टेबल पर भी हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.