गांजा तस्करी के विरुद्ध चौकी नागपुर थाना पोड़ी की बड़ी कार्रवाई
kamrun nisha
वाहनों की अनुमानित कीमत – ₹10,00,000/-
🔴 कुल जप्त मशरूका – ₹4,69,50,000/
/
गांजा तस्करी के विरुद्ध चौकी नागपुर थाना पोड़ी की बड़ी कार्रवाई
जिला पुलिस MCB की गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
09 क्विंटल 19 किलोग्राम गांजा जब्त, 06 आरोपी गिरफ्तार
MCB।श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा (भा पु से )एवं पुलिस अधीक्षक जिला MCB श्रीमती रत्ना सिंह (भा पु से )के निर्देशन में जिला मे अवैध मादक पदार्थ व नशा के कारोबार पर कड़ी कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में नागपुर चौकी द्वारा nh 43हाई वे में mcb लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी की चेकिंग दौरान संदिग्ध दो पिक अप वाहन पकड़ा गया जिसमे 09 क्विंटल 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 20(b), 2(C) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन में प्रयुक्त दो वाहनों क्रमांक OD 14 AL 9682 एवं OD 14 AA 3468 को जब्त किया गया है।
जप्त मशरूका
🔴 गांजा – 09 क्विंटल 19 किलोग्राम
🔴 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत – ₹4,59,50,000/-(चार करोड़ उनसठ लाख पचास हजार रूपये )
🔴 जप्त वाहन – 02 पिक अप
🔴 वाहनों की अनुमानित कीमत – ₹10,00,000/-
🔴 कुल जप्त मशरूका – ₹4,69,50,000/-
प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में गांजा ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जाया जाना पाया गया है। प्रकरण में तस्करी के पूरे नेटवर्क की End-to-End विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1.अनिल टोप्पो, पिता जोहनेश टोप्पो, उम्र 26 वर्ष, जाति मुंडा, निवासी बिरमित्रापुर, थाना बिरमित्रापुर, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।
2.राजित इंद्रवार, पिता रमेश इंद्रवार, उम्र 20 वर्ष, जाति महली, निवासी टोंगरीटोला, थाना बिरमित्रापुर, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।
3.विनय टेटे, पिता स्व. अगपति, उम्र 33 वर्ष, निवासी सुंदरगढ़, ओड़िशा।
4.अरुप मिर्धा, पिता मेहजदु मिर्धा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेमता कोकेरामा, थाना हतिबारी, जिला सुंदरगढ़, ओड़िशा।
5.अलबिरनी, पति चेलू, उम्र 25 वर्ष, जाति गोंड, निवासी खीरेनी, थाना बरही, जिला कटनी, मध्यप्रदेश।
6.सुनीता, पति सरवरिश, उम्र 22 वर्ष, जाति गोंड, निवासी ग्राम खीरेनी, थाना बरही, जिला कटनी, मध्यप्रदेश।
प्रकरण में मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर, परिवहनकर्ता एवं अंतिम गंतव्य की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की End-to-End विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे योगदान
शेषनारायण सिंह (स उ नि )चौकी प्रभारी नागपुर,
Asi रामकृपाल सिंह,
प्रधान आर. संजय पाण्डेय मुमताज़ खान, ललित यादव
आर. अखिलेश जायसवाल, मिथलेश गुप्ता, सुनील सोनवानी,आदित्य कुर्रे वीरेंद्र कुमार,विजय कुमार साहू, अरविन्द मिश्रा महिला आर रेखा कुजूर सैनिक शैलेन्द्र सिंह
जिला पुलिस MCB द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

