कड़ाके की ठंड से राहत के लिए बैकुंठपुर में अलाव की व्यवस्था राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगी गर्माहट

kamrun nisha.

कड़ाके की ठंड से राहत के लिए बैकुंठपुर में अलाव की व्यवस्था

राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगी गर्माहट

कोरिया, नवम्बर 2025/
जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ते ही बैकुंठपुर नगर पालिका और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए राहगीरों व जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर, नगरपालिका कार्यालय के पास और कुमार चौक में अलाव जलवाए गए हैं। देर रात और सुबह के समय सबसे अधिक ठंड महसूस करने वाले स्थानों को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की गई है।

अलाव की व्यवस्था से राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमन्द लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। प्रशासन ने बताया है कि ठंड बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे किसी को भी ठंड के कारण परेशानी न हो।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.