जगदलपुर -दिनांक 08.3.2020 को घरौंदा ग्रुप जगदलपुर की तरफ़ से 60 ज़रूरतमंद परिवारों को घरौंदा राशन किट वितरण किया गया
कमरून निशा


ग्रुप एडमिन हाजी मोहम्मद शब्बीर क़ुरैशी ने बतलाया कि,बस्तर कलेक्टर ने दिनांक 25.03.2020 को बस्तर जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की थी कि, इस कोरोना लॉक डॉउन के 21 दिन की अवधि में किसी भी तरह की ज़रूरतमन्दों की सहयोग करना चाहते हैं। वे अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर फॉर्म जमा करें। जिसके बाद तत्काल उक्त दिनांक 25.03.2020 को ही बिना समय गंवाये घरौंदा ग्रुप (समाज सेवा) जगदलपुर के 10 सदस्यों ने फ़ोटो एवं पहचानपत्र के साथ अपनी नामों की सूची कलेक्ट्रेट में जमा कर दी और

साथ में ग्रुप के एडमिन ने यह भी लिखा कि, कोरोना की वजह से इस कठिन घड़ी में घरौंदा ग्रुप जिला प्रशासन के साथ है। और अपने पत्र में यह भी लिखा कि आवश्यकता अनुसार जिला प्रशासन हम सदस्यों से जनता के हित में जो काम लेना चाहे ले सकती है। आज के इस राशन वितरण में घरौंदा ग्रुप समाज सेवा के एडमिन हाजी मोहम्मद शब्बीर क़ुरैशी के साथ जफीर खान,ईमरान खान,मुस्तुफा रज़ा,मुस्तुफा क़ुरैशी,अख़्तर शरीफ़, मोहम्मद आसिफ़,अतिफ खान,बाबू भाई,माजिद भाई एवं बस्तर डेयरी फॉर्म का सहयोग प्रत्यक्ष /अप्रत्यक्ष रूप से रहा।
