इस समय लाख डाउन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों को अस्थाई तौर पर बचाव राहत शिविर में शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वॉरेंटाइन भवन में रुकवाया गया है।

राशिद जमाल सिद्दीकी की रिपोर्ट

आज जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य का खैरागढ़ होते हुए गंडई आगमन हुआ जहां उन्होंने सर्वप्रथम लिमो जाकर राहत कैंप का निरीक्षण किया तथा शिविर में रुके हुए लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर हालचाल जाना व उनके सहयोग हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। लिमो से वापस आकर गंडई नगर पंचायत के माध्यम से बेसहारा असहाय एवं निशक्त लोगों को शासन के निर्देशानुसार पका हुआ भोजन वितरित किए जाने के संबंध में भी औचक निरीक्षण किया। साथ ही गंडई स्थित बॉयज हॉस्टल जो वर्तमान में आई स्थाई रूप से वैलेंटाइन भवन के रूप में चिन्ह अंकित किया गया है मैं रुके हुए लोगों से भी रूबरू हुए। वैलेंटाइन भवन में राजस्थान से आए हुए युवकों से भोजन व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। गंडई के स्थानीय व्यवस्था से संतोष जाहिर करते हुए वे अपने राजस्व अमले के साथ मध्य प्रदेश चेकपोस्ट ग्राम सलहेवारा के पास खादी स्थित वैलेंटाइन भवन एवं शासकीय महाविद्यालय वैलेंटाइन भवन मे ठहरे हुए लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। तथा उन्हें पूरे 14 दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दी। Current time bhawan mein भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु एसडीएम तहसीलदार एवं सीईओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मध्य प्रदेश बॉर्डर चेक पोस्ट का भी अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित मेडिकल टीम एवं पुलिस राजस्व अमले के साथ आवश्यक आवश्यक चर्चा की।

तत्पश्चात ग्राम सलहेवारा से वनांचल दुर्गम पहाड़ी नदी नालों को पार करते अत्यधिक कठिन रास्तों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के आखिरी ग्राम सनजारी पहुंचे। ग्राम संजारी में, लगभग एक माह से रुके हुए 35 logo से चर्चा की उन्होंने बताया कि वह बिलासपुर जिले के रतनपुर के रहने वाले हैं और वे झाड़ू आदि बनाने का कार्य करते हैं इसी सिलसिले में यहां आए हुए थे लेकिन लाख डाउन हो जाने से ना तो झाड़ू का व्यापार कर पाए नहीं वह वापस जा पाए। अस्थाई राहत शिविर में व्यवस्था से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की तथा सरपंच sahit pure prashasan ki भूरी भूरी प्रशंसा की। शिविर के लोगों ने बताया कि वे अपने बीच कलेक्टर एवं एसडीएम तहसीलदार सहित पूरी टीम को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रसन्न है वे सपने में भी नहीं सोचे थे की एक दिन कलेक्टर से हम मिल पाएंगे लेकिन आज कलेक्टर सहित पूरी टीम को देख कर हम अभिभूत हैं। उन्होंने कलेक्टर से अपनी पीड़ा व्यक्त की जिसका फौरी तौर पर निराकरण कर पालन करने के निर्देश स्थानीय टीम को दी है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने ग्राम पंचायत के सरपंच के कार्यों से खुश होकर उन्हें आने वाले समय में उनके सर्वोत्तम कार्य हेतु सम्मानित करने की बात कही। सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि उनके ग्राम में पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचे हैं।
कलेक्टर अपनी टीम के साथ बक्र कट्टा होते हुए निर्माणाधीन घाटी का भी निरीक्षण किया। आज निरीक्षण के समय पूरे समय कलेक्टर के साथ एसडीएम डॉ दीप्ति वर्मा तहसीलदार प्रीतम साहू प्रफुल्ल गुप्ता एवं ममता टावरी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुदर्शन बगड़ती सीएमओ खुमान कश्यप, राजस्व निरीक्षक सहित संबंधित थाने के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.