एंकर – गांवों में दिखने लगा बंद का असर, गांव वाले बीच रास्ते मे बैरिकेट्स बनाकर कर रहे हैं सघन निगरानी

राशिद जमाल सिद्धिकी
गंडईपंडरिया

वीओ- कोरोना वाइरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। लोगो मे बढ़ते संक्रमण से बचाव करने के लिए नाना प्रकार के इंतजाम शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में गंडई नगर के सीमा में लगे हुए गांव के लोग भी इस महामारी से लड़ने के लिये सतत तैयार हैं।
ग्राम पंचायत कृतबाँस के सरपंच पति ने गांव में जागरुकता दिखाते हुए अपने गांव के बॉर्डर को चारों तरफ से बंद कर रखा है ताकि बाहरी लोग गांव में प्रवेश न कर सके। सरपंचपति जति राम पटेल ने गांव में लगभग 17 सौ निःशुल्क मास्क का वितरण किया ग है और गांव से बाहर कमाने खाने वाले लोगों की गांव वापसी होने की जानकारी लगते ही कोटवार को लगभग 23 व्यक्तियों का नाम दिया है ताकि समय से पहले इस महामारी को रोका जा सके।

वीओ- कृतबाँस के अलावा ग्राम पंचायत कटंगी, ग्राम पंचायत ढाबा, ग्राम पंचायत बिरखा सहित अन्य पंचायतों में भी अपने स्तर से रोड़ को शील किया गया है। जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी चना, गेंहू फसल की कटाई का वक्त है। कुछ किसान डरे सहमे किसानी कार्य को सुबह से दोपहर 12 बजे तक निपटा रहे हैं।
Bite – सरपंचपति जतिराम पटेल ग्राम पंचायत कृतबाँस
Bite – ग्रामवासी- ग्राम पंचायत कटंगी
Bite – ग्रामवासी- ग्राम पंचायत बिरखा

Leave a Reply

Your email address will not be published.