विषम परिस्थितियों के बावजूद एक शिफ्ट में 1130 टन का कोयला उत्पादन चर्चा आर ओ में खान प्रबंधक ने दी बधाईडेढ़ सौ मिलियन टन कोयला उत्पादन का का लक्ष्य एसईसीएल को

नीरज गुप्ता
चरचा कालरी……. वर्तमान समय में देश में कोरोना वायरस संक्रमण की त्रासदी से विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं इसके बावजूद देश के विकास एवं ऊर्जा की सतत आपूर्ति बनाने हेतु ऊर्जा के मुख्य स्रोत कोयला उत्पादन में चरचा कालरी के श्रमवीर श्रमिक व कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं इस क्रम में 26 मार्च 2019 को सुरक्षा के साथ वर्ष 2,019–20 की अवधि में एक पल्ली मैं सर्वाधिक कोयला उत्पादन 1130 टन का रिकॉर्ड बनाया गया यह उत्पादन चर्चा वेस्ट ब्लॉक के प्रथम पल्ली में रिले बी के द्वारा किया गया सुरक्षित तरीके से अत्यधिक कोयला उत्पादन की इस सफलता के प्रति खान प्रबंधक वी श्रीनिवास ने समस्त कर्मचारियों को बधाई दी उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रिले बी कि यह उपलब्धि व प्रतिष्ठा समस्त कर्मचारी, स्टाफ एवं अधिकारी के अथक परिश्रम एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव के वजह से संभव हुआ है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं उम्मीद ही नहीं बल्कि दृढ़ विश्वास है कि आप अथक परिश्रम लगन एवं सुरक्षा के साथ उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाए रखने में समर्थ होंगे एवं औरों को भी प्रोत्साहित करेंगे कोल इंडिया भारत सरकार के द्वारा हमारी कंपनी को डेढ़ सौ मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है जिसे हम जरूर पूरा करेंगे और इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारे चर्चा आर ओ परिवार का विशेष योगदान रहेगा उपलब्धि के क्रम में 26 मार्च को ही एसईसीएल में रिकॉर्ड 9 लाख टन से भी अधिक कोयला उत्पादन किया

गौरतलब है की कोरोना संक्रमण की वजह से देश के अधिकांश कल कारखाने बंद कर दिए गए हैं 21 दिनों के लॉक डाउन की वजह से लोग अपने घरों में बंद हैं विश्व की सबसे बड़ी भारतीय रेल भी बंद कर दी गई है वायु सेवा भी बंद पड़ी है ट्रांसपोर्ट सेवा भी बंद कर दी गई है देश की व्यवस्था को संभालने में देश के जवान डॉक्टर व नर्स पूरी जिम्मेदारी के साथ लगे हुए हैं इसी क्रम में एसईसीएल चर्चा आरो के श्रमिक कर्मचारी भी जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रहे हैं और पूरी तरह से अपनी ड्यूटी में मुस्तैद हैं आज देश में ऊर्जा की सतत आपूर्ति बनाए रखने की जिम्मेदारी इन श्रम वीरों के ऊपर है आम नागरिक जब अपने घरों में रखते हैं तब यह कोयला श्रमवीर अपने परिवार को छोड़कर घर से बाहर निकल कर पूरी जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रहित में अपने काम पर लगे रहते हैं अंधेरे में रहकर काम करते हुए देश को उजाला देने के लिए अपना खून पसीना एक कर कोयला उत्पादन करते हैं आज वह समय है जब हम सब मिलकर इन श्रम वीरों का उत्साहवर्धन करें ,उनका अभिनंदन करें, सम्मान करें
खबर आईना न्यूज़ व्हाट्सएप नंबर 98 26 10 61 71
कोई भी न्यूज़ के लिए कांटेक्ट कर सकता है
