कोटाडोल पहुचे विधायक गुलाब कमरो अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों को दिया मास्क व सेनेटाइजर कोरिया
कमरुन निशा

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो दुरस्थ वनांचल क्षेत्र कोटाडोल पहुचे कोटाडोल पहुँचकरउन्होंने थाना ,बैरियल व हास्पिटल का किया निरीक्षण किया इस दौरान अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जनकारी लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया,
इस दौरान विधायक ने कोटाडोल थाना प्रभारी से मुलाकात कर लोक डाउन का सही तरीके से पालन कराने साथ ही क्षेत्र में बाहर से आने जाने वालों पर सतत निगरानी,लॉक डाउन का पालन करने अन्य आवश्यक जानकारी लेकर सेवा में लगे जवानों का हौसला अफजाई किया और स्टाफ को माक्स व सेनिटाइजर विरतण किया
बहरासी के अस्पताल में भी दिया सेनेटाइजर

विधायक गुलाब कमरो ने दुरस्थ वनांचल क्षेत्र बहरासी में आमजनों,बैंक कर्मचारियों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को सेटिनाइजर व माक्स वितरण कर लॉक डाउन का पालन कर शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील इस दौरान आसपास के ग्रामीण अंचलो में भी विधायक ने सभी बैरियरों में तैनात कर्मियों को सेनेटाइजर वितरण किया और सभी स्टाफ को सेवा भाव से कार्य करने किया निवेदन
विधायक द्वारा प्रदत्त सहायता राशि चेक जिला पंचायत सदस्य ने बांटा

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ चरणदास महंत जी ने विभिन्न समूहों व मरीजो के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वेच्छा अनुदान के तहत मिली स्वीकृति बाद जरूरतमंद हितग्राहियों व समूहों को विधायक द्वारा प्रदत्त चेक का वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योत्स्ना पुष्पेंद्र राजवाड़े, लव प्रताप सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस वीरेंद्र साहू और राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया

वही केल्हारी,मनवारी,डुगला,भगवानपुर,जनकपुर में जरूरतमंदों को चेक वितरण किया गया
भरतपुर सोनहत विधायक के साथ जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह,कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनई उपस्थित रहे
