कलेक्टर धावड़े के निर्देशानुसार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने शिविर का आयोजन 26 अगस्त से
kamrun nisha
कोरिया 24 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार कोरिया जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ दिलाने हेतु 26 अगस्त से समस्त विकासखंडों में समिति स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 सितम्बर तक आयोजित होंगे।
सहायक पंजीयक द्वारिका नाथ ने बताया कि 26 अगस्त को विकाखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम गिरजापुर, छिदडांड, सोनहत के ग्राम कोडा, खड़गवां, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चौनपुर एवं जनकपुर के ग्राम जनकपुर, 27 अगस्त को बैकुण्ठपुर के ग्राम धौराटिकरा, तरगंवा, खड़गवा के ग्राम चिरमी, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ ग्राम बरबसपुर एवं जनकपुर के ग्राम माडी सरई, 28 अगस्त को बैकुण्ठपुर के ग्राम पटना, झरनापारा, खड़गवां के ग्राम जिल्दा, सोनहत के ग्राम रामगढ, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम केल्हारी एवं जनकपुर के ग्राम कोटाडोल एवं कमर्जी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 31 अगस्त को बैकुण्ठपुर के ग्राम सरभोका, सलबा, खड़गवां के ग्राम पोड़ी, सोनहत के ग्राम रजौली, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम डोड़की एवं जनकपुर के ग्राम गढ़वार तथा 01 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के ग्राम जामपारा, खड़गवां के ग्राम बैमा, सोनहत के ग्राम सोनहत, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम घुटरा, कछौड़ एवं जनकपुर के ग्राम सिंगरौली में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए जरूरतमंद किसानों को बिना गांरटी के ऋण दिया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को खेती से जुड़ी चीजों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद करने के लिए कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। समय पर लोन चुकाने पर ब्याज दर 0 से 7 प्रतिशत हो सकती है। जिला सहकारी बैंक में यह प्रतिशत दर 0ः है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों को केसीसी के दायरे में लाने तथा जिले के किसानों को इसका लाभ दिलाने हेतु समिति वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

