मुख्यमंत्री से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कोरिया जिले की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

kamrun nisha

मुख्यमंत्री से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कोरिया जिले की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

बैकुंठपुर, कोरिया। फरवरी मंगलवार 2026

जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री विष्णु देव साय जी से सर्किट हाउस बैकुंठपुर में शिष्टाचार भेंट कर जिले की विभिन्न जनहितकारी समस्याओं के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोरिया जिले के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखते हुए शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कोरिया जिले को संभाग का दर्जा प्रदान करने, बैकुंठपुर शहर में खरवत से जमगहना तक मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण, जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रमुख शासकीय कार्यालयों की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही सलका स्थित स्टेडियम के अधूरे कार्य पूर्ण कराने एवं बैकुंठपुर स्थित जीर्ण-शीर्ण रामानुज क्लब भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई।
माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक परीक्षण एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अंबिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव और सुरेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.