गैर-संचारी रोगों पर पहली विचार संगोष्ठी आयोजित

kamrun nisha.

गैर-संचारी रोगों पर पहली विचार संगोष्ठी आयोजित

कोरिया, फरवरी 2026/ यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से कोरिया जिला में गैर-संचारी रोगों (NCDs) पर पहली विचार संगोष्ठी का आयोजन रविवार को बैकुंठपुर में किया गया।

संगोष्ठी का उद्देश्य हृदय संबंधी समस्याएं, सिकल सेल रोग, बाल-मधुमेह एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसी बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा इनके रोकथाम हेतु व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. गजेंद्र सिंह (स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ) ने किया। संचालन डॉ. डी. श्याम कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. श्वेताभ त्रिपाठी (स्वास्थ्य अधिकारी, यूनिसेफ) एवं श्रीमती सुरभि शुक्ला सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में जानकारी दी गई कि गैर-संचारी रोगों के कारण प्रतिवर्ष लगभग 4.1 करोड़ लोगों की मृत्यु होती है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी लगभग 64 प्रतिशत बताई गई। विशेष रूप से सिकल सेल रोग की रोकथाम के लिए विवाह पूर्व सिकलिंग परीक्षण कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में धार्मिक संगठनों, समाज प्रमुखों एवं स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। जिले के विभिन्न समुदायों से आए समाज प्रमुखों ने सहभागिता कर इस पहल को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।
इस संगोष्ठी के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.