जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े आयोजित पावन श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बनीं
kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह जिल्दा बचरा पोड़ी में आयोजित पावन श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
वंदना राजवाड़े कहा कि धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता से परिपूर्ण यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है।
इस अवसर जनपद पंचायत बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष प्यारे साहू जी,जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह जी, जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े जी, महिला मोर्चा की साथी लक्ष्मी यादव जी, ज़िल्दा सरपंच नंदेश्वरी जी अवध बिहारी चाचा जी सभी गणमान्य वरिष्ठ जन एवं जनप्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता और आयोजन समिति का सुव्यवस्थित प्रयास सराहनीय है.. जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना रजवाड़ी ने सभी का किया धन्यवाद।

