नशे के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई: 3360 नग कैप्सुल एवं मोटर साइकिल सहित 1,20,000 रुपए का कुल मशरूका जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
kamrun nisha
थाना – पटना जिला – कोरिया (छत्तीसगढ़)
दिनांक – 10.04.2026
🚨 नशे के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई: 3360 नग कैप्सुल एवं मोटर साइकिल सहित 1,20,000 रुपए का कुल मशरूका जप्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के - थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा नशीली दवा इंजेक्शन कबाड़ जुआ सट्टा,अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 10.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ओम प्रताप साहू पिता यदुनंदन साहू निवासी ग्राम अंगा थाना पटना कब्जे से ललन चौक ग्राम अंगा में 14 ,box pyeevon spas plus प्रत्येक बॉक्स में 240 नग, कुल 3360 नग कैप्सूल कीमती 60 हजार रुपए का, 01 नग मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 15 सी यू/ 3538 एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाइल कुल मशरूका 01 लाख 20 हजार रुपए का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 22(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर माननीय में पेश किया गया है।
🔥 संदेश:
नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
— थाना प्रभारी
थाना पटना , जिला कोरिया (छ.ग.)
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रमोद पांडे , सहायक उप निरीक्षक इंदरजीत सिंह, आर. संदीप साय, जोगेंद्र सिंह, रामप्रकाश राजवाड़े, का सराहनीय योगदान रहा है।

