पुलिस की कार्रवाई में 6 जुआरी पकड़े गए हैं। आरोपितों से 14100 हजार रुपये जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।
कमरून निशा की रिपोर्ट
जिला कोरिया जनकपुर थाना प्रभारी विवेक खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात 9 बजे सूचना मिली कि बाजार पारा के कांप्लेक्स में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। पुलिस ने मौके से दाऊद रजा(52 वर्ष), शिवाजी गायकवाड(55 वर्ष), गुपे गुप्ता(24 वर्ष), मोहम्मद रियाज(28 वर्ष), शशिकांत गुप्ता (22 वर्ष), सचिन जगवानी (26 वर्ष), निवासी जनकपुर को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से 14 हजार 100 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक
अजय बघेल ,प्रधान आरक्षक रविंद्र कुर्रे, मुक्तेश्वर राजवाड़े अरविंद मिश्रा, विनोद टोप्पो, नीरज परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

