एस डी एम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया

कमरून निशा की रिपोर्ट

जिला कोरिया जनकपुर एस डी एम आर.पी. चौहान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व अन्य व्यस्थाओं का जायजा लिया। डॅाक्टरों को मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण से अस्पताल के डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। शनिवार को शाम एसडीएम चौहान अचानक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने स्टाफ कक्ष, लैब, प्रसव कक्ष, मरीज कक्ष आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल के भीतर व परिसर की स्वच्छता जांची। मरीजों से भी बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सुविधाएं चुस्त दुरुस्त रखने को कहा। मरीजों का हरसंभव उपचार करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.