अपहृत 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, पटना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
kamrun nisha
अपहृत 13 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, पटना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
पटना/कोरिया,
जिला कोरिया के थाना पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपहरण के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 13 वर्षीय बालिका को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।
प्रकरण में बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पटना पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं लगातार की गई पतासाजी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से बालिका को सुरक्षित मुक्त कराया।
बरामदगी के उपरांत बालिका को विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपनी पुत्री की तलाश में परेशान परिजनों ने बालिका को सकुशल वापस पाकर राहत की सांस ली तथा पुलिस की कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस प्रमोद पांडेय सहायक उपनिरी धनंजय सिंह महिला आरक्षण कांति कुशवाहा ज्वाला साहूकी टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस ने बताया कि बालिका की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही तथा पूरे अभियान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अंजाम दिया गया।
फोटो कैप्शन:
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से बरामद 13 वर्षीय बालिका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के साथ थाना पटना पुलिस की टीम।

