नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर (भा.पु.से.) ने संभाला पदभार
kamrun nisha.

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर (भा.पु.से.) ने संभाला पदभार
बैकुण्ठपुर, कोरिया। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, भा.पु.से. ने आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैकुण्ठपुर पहुंचकर कोरिया जिले के 23 वे पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने कार्यालयीन शाखाओं का निरीक्षण किया तथा जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत जिले के पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

