Wednesday, November 25, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में हमाली का काम हमालों से ही कराएं, किसानों से धान का कट्टा न उठवाएं

कमरून निशा

धान खरीदी केंद्रों में हमाली का काम हमालों से ही कराएं, किसानों से धान का कट्टा न उठवाएं

जिला पंचायत की सामान्य सभा में किसानों, ग्रामीणो की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश

कोरिया, / जिला पंचायत कोरिया के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में धान खरीदी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक में धान बेचने के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था सुचारु रखने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना राजवाड़े सहित जिला पंचायत के सदस्यगण व जनपद पंचायत के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीदी केंद्रों में हमाली का काम केवल हमालों और इसके लिए तैनात श्रमिकों से कराया जाए। किसी भी स्थिति में किसानों से धान का चट्टा न उठवाया जाए। केंद्रों पर धान बेचने आने वाले किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई।

किसानों, ग्रामीणो की समस्याओं का निराकरण औऱ गांवों के विकास, आवास निर्माण में तेजी जैसे विषयों पर भी विमर्श किया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास ने जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी व शासन के मन्शरूप कार्य किया जाएगा।