जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव (कोरिया कुमार) की पुण्यतिथि पर राम सजीला यादव ने दी श्रद्धांजलि

kamrun nisha

जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) में स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव (कोरिया कुमार) की पुण्यतिथि पर राम सजीला यादव ने दी श्रद्धांजलि

बैकुंठपुर (जिला कोरिया)। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, बैकुंठपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री, हरित क्रांति के जनक, किसानों के मसीहा एवं कोरिया की गौरवशाली धरोहर परम श्रद्धेय स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव (कोरिया कुमार) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस, कोरिया के निर्वाचित जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राम सजीला यादव ने कहा कि स्व. डॉ. रामचंद्र सिंह देव का संपूर्ण जीवन जनसेवा, किसानों के उत्थान और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, सादगी और जनहित में किए गए कार्य आज भी समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कोरिया कुमार का योगदान कोरिया सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अविस्मरणीय है और प्रदेश की जनता उन्हें सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों एवं जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.