नशे के विरुद्ध बचरापोंड़ी पुलिस की कार्रवाई 08 लीटर 820 एमएल अंग्रेजी शराब, कीमत 8,570/- का जब्त कर आरोपी गिरफ्तार
kamrun nisha

नशे के विरुद्ध बचरापोंड़ी पुलिस की कार्रवाई
08 लीटर 820 एमएल अंग्रेजी शराब, कीमत 8,570/- का जब्त कर आरोपी गिरफ्तार
पुलिस चौकी बचरापोंड़ी, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)
दिनांक 28.08.2026
पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा, पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाइयों एवं अन्य अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस चौकी बचरापोंड़ी की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय कुमार उर्फ छोटू, पिता झुनसाय, जाति गोंड, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिरमी केंवटाडांड़ पुलिस चौकी बचरापोंड़ी के कमरे की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से राजश्री गुटखा के झोले एवं एक प्लास्टिक के सफेद झोले में रखी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को गवाहों के समक्ष पहचान एवं गणना कराकर विधिवत जब्त किया गया।
जब्त शराब का विवरण
ऽ गोवा व्हिस्की फॉर सेल ओनली, मध्यप्रदेश निर्मित, 180 एमएल की 27 पाव, कुल मात्रा 4.860 लीटर, बाजारू कीमत 4,050/-।
ऽ बैगपाइपर व्हिस्की फॉर सेल ओनली, मध्यप्रदेश निर्मित, 180 एमएल की 13 पाव कुल मात्रा 2.340 लीटर, बाजारू कीमत 2,600/-।
ऽ आइोनिक व्हाइट व्हिस्की फॉर सेल ओनली, मध्यप्रदेश निर्मित, 180 एमएल की 06 पाव कुल मात्रा 1.080 लीटर, बाजारू कीमत 1,320/-।
ऽ 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की फॉर सेल ओनली, मध्यप्रदेश निर्मित, 180 एमएल की 03 पाव कुल मात्रा 540 एमएल, बाजारू कीमत 600/-।
इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 08 लीटर 820 एमएल अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल बाजारू कीमत 8,570/- है, बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 एवं 49 आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संदेश
नशे एवं अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक लवांग सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पैकरा, आरक्षक रोशन एक्का, बालकृष्ण तथा चालक आरक्षक सूरज यादव का सराहनीय योगदान रहा।

