कोरियाछत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बढ़ा छात्रों का रुझान

kamrun nisha

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बढ़ा छात्रों का रुझान

जिला कोरिया। शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया में प्रवेश सत्र 2026 के दौरान विद्यार्थियों का संस्था के प्रति अच्छा रुझान देखने को मिला है। संस्था में उपलब्ध कुल 92 सीटों में से 84 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जो 91.30 प्रतिशत है। संस्था के प्राचार्य के अनुसार यह उपलब्धि संस्था के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास और संस्था के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में शासकीय पॉलिटेक्निक कोरिया तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

प्रवेश की स्थिति:
इलेक्ट्रिकल — 31/31 (100%)
मैकेनिकल — 30/30 (100%)
सिविल — 23/31 (74.19%)

कुल — 84/92 (91.30%)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *