Thursday, October 8, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में पोड़ी बचरा कदम बहरा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल शामिल हुए

kamrun nisha

🙏 युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में पोड़ी बचरा कदम बहरा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल शामिल हुए l

कोरिया/संभाग स्तरीय युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में पोड़ी बचरा कदम बहरा नव युवक जन सेवा समिति ग्राम पंचायत कदम बहरा में आयोजित संभाग स्तरीय युवा कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने करम देव की विधिवत पूजा अर्चना की एवं कर्मा लोक नृत्य में सहभागिता कीए l कर्मा पर्व आदिवासी लोक सांस्कृतिक,प्रकृति प्रेम,आस्था और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है l कर्म वृक्ष की पूजा कर हम प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं तथा सुख समृद्धि अच्छी फसल और परिवार एवं समाज की खुशहाली की कामना करते हैं l संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए करमा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा,मांदर की थाप और मनमोहक करमा नृत्य के माध्यम से हमारी समृद्ध लोक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत किए करमा गीत और नृत्य केवल मनोरंजन नहीं,बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति,परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव की अभिव्यक्ति हैl
इस अवसर पर राम पैकरा,जिला पंचायत सदस्य सुषमा कोराम,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम,कांग्रेसी नेता नरेश जायसवाल,शीतल सिंह,बसंत सिंह,रामकुमार,जितेंद्र,कमलेश,उदित नारायण,उर्मिला सिंह मार्को,लाल दास महंत एवं अन्य नेता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *